बुधवार, 27 अप्रैल 2016

प्रेरणादायक अनमोल वचन – Anmol Vachan In Hindi By Dinesh Dadhich


सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक अनमोल वचन संग्रह  :-
1) दान देना ही आमदमी का एकमात्र व्दार है | – स्वामी रामतीर्थ.
2) यदि किसी युवती के दोष जानना हों, तो उसकी सखियों में उसकी प्रशंसा करो | – बेंजामिन फ्रैंकलिन.
3) पैसा आपका सेवक है, यदि आप उनका उपयोग जानते हैं; वह आपका स्वामी है, यदि आप उसका उपयोग नहीं जानते | – होरेस
4) दुसरे के दोष पर ध्यान देते समय हम स्वयं बहुत भले बन जाते हैं | परंतु जब हम अपने दोषों पर ध्यान देंगे, तो अपने आपको कुटिल और कामी पाएँगे | – महात्मा गांधी.
5) जब तक तुममें दूसरों के दोष देखने की आदत मौजूद है, तब तक तुम्हारे लिए ईश्वर का साक्षात्कार करना अत्यन्त कठिन है | – रामतीर्थ.
6) ज्ञानवान मित्र ही जीवन का सबसे बड़ा वरदान है | – युरिपिडिज.
7) मुँह के सामने मीठी बातें करने और पीठ पीछे छुरी चलानेवाले मित्र को दुधमुँहे विषभरे घड़े की तरह छोड़ दो | – हितोपदेश.
8) सच्चे मित्र को दोनों हाथों से पकड़कर रखो | – नाइजिरियन कहावत.
9) उस काम को, जिसे तुम दुसरे व्यक्ति में बुरा समझते हो, स्वयं त्याग दो परंतु दूसरों पर दोष मत लगाओ | – स्वामी रामतीर्थ.
10) जब जेब में पैसे होते हैं, तो तुम बुद्धिमान और सुंदर लगते हो तथा उस समय तुम अच्छा गाते भी हो | – स्वीडिश कहावत

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें